लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड की बड़की चांपी पंचायत में SIR कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें SIR से संबंधित विसंगतियों, दावों और आपत्तियों को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। सुनवाई का उद्देश्य प्राप्त मामलों का नियमानुसार और समय पर निष्पादन सुनिश्चित करना था।
जनसुनवाई में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं कुड़ू के प्रभारी पदाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास और प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव शामिल हुए। अधिकारियों ने लोगों की ओर से उठाई गई आपत्तियों की सुनवाई की और उनसे जुड़े विषयों पर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई।
अंगारनाथ स्वर्णकार और अंजना दास ने सुनवाई से जुड़े कर्मचारियों को अपने दायित्व पूरी दक्षता और गंभीरता से निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दावा और आपत्ति से संबंधित मामलों की सुनवाई तय प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए।
कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त अन्य निर्देशों के आधार पर भी जरूरी जानकारी साझा की गई। संबंधित कर्मियों को कामकाज से जुड़े दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि आवेदन और आपत्तियों के निस्तारण में प्रक्रिया का पालन हो तथा लंबित मामलों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
जनसुनवाई में किस्को के अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद, बीपीओ निलेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता विशाल मिंज, कनीय अभियंता अजय कच्छप, मुखिया राजधन भगत और राजस्व उप निरीक्षक विकास कुमार सोनी भी उपस्थित रहे। पंचायत सचिव जीतबाहन उरांव, जनसेवक दुर्गा प्रसाद, विवेक कुमार तथा अन्य कर्मियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।