रजरप्पा में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, चार वर्गों में विद्यार्थियों ने रखे विचार
सरस्वती विद्या मंदिर, रजरप्पा प्रोजेक्ट में कक्षा चार से बारह तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता हुई। चयनित रचनाएं प्रांतीय और फिर अखिल भारतीय स्तर पर भेजी जाएंगी।