गोड्डा में एनएच-133 पर स्कॉर्पियो पलटी, कांग्रेस नेता दीपक मंडल की मौत और पांच घायल
पोड़ैयाहाट के कारूडीह के पास छह लोगों को लेकर जा रही स्कॉर्पियो पलट गई। दीपक कुमार मंडल की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच घायलों को रांची, कोलकाता और भागलपुर रेफर किया गया।