रांची में एसजीएफआई क्रिकेट टीम के लिए ओपन ट्रायल, 750 से अधिक स्कूली खिलाड़ी पहुंचे
70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड की क्रिकेट टीम चुनने की प्रक्रिया रांची में शुरू हुई। तीन आयु वर्गों के ओपन ट्रायल में सरकारी और निजी स्कूलों के 750 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।