दुर्गा पूजा और विजयादशमी के दौरान आपात स्थिति में लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने के लिए हजारीबाग जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के संपर्क नंबर सार्वजनिक किए हैं। उपायुक्त हेमंत सती की ओर से मंगलवार को जारी सूची में पुलिस, स्वास्थ्य, एंबुलेंस, अग्निशमन, बिजली, पेयजल और नगर निगम से जुड़ी सेवाओं को शामिल किया गया है।
जिला नियंत्रण कक्ष से 8002529348 और 8002529349 पर संपर्क किया जा सकता है। इनमें 8002529349 को व्हाट्सऐप नंबर के रूप में भी उपलब्ध कराया गया है। पुलिस सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 100 और 112 जारी किए गए हैं। साइबर संबंधी सहायता के लिए 9430165939 नंबर दिया गया है।
अनुमंडल स्तर पर सदर एसडीओ का संपर्क नंबर 9431140250 है। बरही एसडीओ से 9431140473 और 9931990484 पर संपर्क किया जा सकता है। सूची में सदर, विष्णुगढ़, बरही और बरकागांव के एसडीपीओ सहित मुख्यालय स्तर के पुलिस अधिकारियों के नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
चिकित्सा सहायता के लिए सिविल सर्जन का नंबर 9934725715 और अस्पताल प्रबंधन का नंबर 8709258472 जारी किया गया है। एंबुलेंस की जरूरत पड़ने पर लोग टोल फ्री नंबर 108 का उपयोग कर सकते हैं। जिला स्तर पर 108 सेवा के प्रबंधक से संपर्क करने के लिए 6201196481 नंबर उपलब्ध कराया गया है।
अग्निशमन सेवा के लिए 9304953423 और 9304953426 नंबर दिए गए हैं। बिजली संबंधी शिकायतों के लिए नियंत्रण कक्ष के नंबर 9431135708 और 9430346728 जारी किए गए हैं। प्रशासन की सूची में पेयजल संबंधी समस्याओं के लिए भी अलग संपर्क नंबर शामिल किए गए हैं।
नगर निगम से जुड़ी सहायता के लिए सिटी मैनेजर का नंबर 7004049486 तथा सहायक नगर आयुक्तों के नंबर 7294149490 और 8285264917 उपलब्ध कराए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि त्योहार के दौरान किसी आपात स्थिति, समस्या या जरूरी सूचना के लिए संबंधित विभाग अथवा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।