बीरराजपुर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से 23 सितंबर तक 15 ट्रेनें रद्द, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
बीरराजपुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण आदित्यपुर और टाटानगर से चलने वाली 15 ट्रेनें 19 से 23 सितंबर तक रद्द रहेंगी। विधायक सरयू राय ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।