झारखंड24 विशेष

पश्चिमी सिंहभूम की खबरें

पश्चिमी सिंहभूम जिले की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय हलचल।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

टोंटोपोसी में महालक्ष्मी पूजा पंडाल का उद्घाटन, 40 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

नोवामुंडी के टोंटोपोसी गांव में तीन दिवसीय महालक्ष्मी पूजा शुरू हुई। पंडाल के उद्घाटन और प्रतिमा स्थापना में महिला समूह ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Jharkhand24 Admin

खूंटपानी के दशहरा लोटा मेले में जिलिंग ताड़ नृत्य, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण

खूंटपानी प्रखंड के दशहरा लोटा मेले का पारंपरिक उत्साह के साथ समापन हुआ। जिलिंग ताड़ नृत्य, लोकगीत और सामूहिक नृत्य आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे।

Jharkhand24 Admin

पश्चिमी सिंहभूम में जादू-टोना के संदेह में महिला की हत्या, ओझा समेत चार गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम के कोलजोमरो गांव में 46 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक ओझा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Jharkhand24 Admin

कुमारलोटा फुटबॉल प्रतियोगिता में पीएससी चोंयासाई चैंपियन, फाइनल में 1-0 से जीत

खूंटपानी के कुमारलोटा गांव में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। फाइनल में पीएससी चोंयासाई ने जोंको ब्रदर्स बिंदीबासा को 1-0 से हराया।

Jharkhand24 Admin

पश्चिमी सिंहभूम में सौर ऊर्जा योजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश, पंचायतों के बीच होगी प्रतिस्पर्धा

उपायुक्त मनीष कुमार ने पात्र परिवारों को पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने और रूफटॉप सोलर समेत विभिन्न कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

Jharkhand24 Admin

जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में चाईबासा के दो खिलाड़ी चयनित

चाईबासा के योगेंद्र हेस्सा और सन्नी हेम्ब्रम जयपुर में होने वाली 40वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के इंडियन राउंड बालक वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Jharkhand24 Admin

भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज लियांगी का निधन, पश्चिमी सिंहभूम में शोक

खरसावां और चाईबासा विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी रह चुके मनोज लियांगी ने जमशेदपुर के टीएमएच में अंतिम सांस ली। वे बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे।

Jharkhand24 Admin

नोवामुंडी में विद्यार्थियों ने स्वच्छता और नशामुक्ति के संदेश के साथ निकाली रैली

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने टिस्को कॉलोनी में जागरूकता रैली निकाली। इससे पहले राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में जाने वाले खिलाड़ियों के लिए वैदिक हवन हुआ।

Jharkhand24 Admin

चाईबासा बी-डिविजन क्रिकेट लीग में लक्ष्मण गिलुवा क्लब ने चार विकेट से जीता मुकाबला

एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग में लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब ने 227 रन का लक्ष्य 26.3 ओवर में हासिल कर फेनेटिक क्लब को चार विकेट से हराया।

Jharkhand24 Admin

चाईबासा में विश्व दृष्टि दिवस पर प्रतियोगिता, 71 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

जिला स्वास्थ्य समिति के अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्कूल चाईबासा में चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा छह से बारहवीं तक के 71 विद्यार्थी शामिल हुए।

Jharkhand24 Admin

पश्चिमी सिंहभूम के 29 केंद्रों पर 1 नवंबर को जेटेट, 18,839 अभ्यर्थी होंगे शामिल

उपायुक्त मनीष कुमार ने जेटेट की तैयारियों की समीक्षा कर केंद्रों पर सफाई, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश जांच और छात्राओं के लिए अलग ग्रीन रूम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Jharkhand24 Admin

गुवा में डिवाइडर से टकराई कार, एयरबैग खुलने से सवार गंभीर चोट से बचे

मनोहरपुर से गुवा आ रही कार वन देवी पहाड़ी मंदिर के पास डिवाइडर से टकरा गई। कुछ सवारों को मामूली चोटें आईं, जबकि सभी की स्थिति ठीक बताई गई है।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें