टाटा स्टील ने सस्टेनेबिलिटी टीमों का पुनर्गठन किया, राजीव मंगल और रवि कुमार को नई जिम्मेदारी

जमशेदपुर में टाटा स्टील ने जीएचजी उत्सर्जन में कमी और सस्टेनेबिलिटी कॉर्पस के संचालन से जुड़ी दो क्रॉस-फंक्शनल टीमों में नई जिम्मेदारियां तय की हैं।

2 मिनट पढ़ें 6 बार पढ़ी गई
जमशेदपुर में टाटा स्टील की सस्टेनेबिलिटी टीमों के पुनर्गठन से जुड़ी खबर

जमशेदपुर में टाटा स्टील ने सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी दो महत्वपूर्ण क्रॉस-फंक्शनल टीमों का पुनर्गठन किया है। कंपनी की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। बदलाव का संबंध ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन घटाने और सस्टेनेबिलिटी कॉर्पस के संचालन से जुड़ी टीमों से है।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर जीएचजी एमिशन रिडक्शन एंड मिटिगेशन में राजीव मंगल को चेयरपर्सन बनाया गया है। वह कंपनी में सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी के वाइस प्रेसिडेंट हैं। एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट प्रोबल घोष को अल्टरनेट चेयरपर्सन की जिम्मेदारी मिली है।

इसी टीम में चीफ कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी सौरभ कुंडू को संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के प्रमुखों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह टीम जीएचजी उत्सर्जन में कमी लाने और उसके प्रभाव को सीमित करने से जुड़े विषयों पर काम करती है।

गवर्नेस ऑफ सस्टेनेबिलिटी कॉर्पस की क्रॉस-फंक्शनल टीम में भी बदलाव किया गया है। चीफ पावर सिस्टम्स एंड एनर्जी रवि कुमार को इसका चेयरपर्सन बनाया गया है। सौरभ कुंडू इस टीम में अल्टरनेट चेयरपर्सन होंगे, जबकि सस्टेनेबिलिटी स्ट्रैटेजी एंड जीएचजी अकाउंट्स के हेड आदित्य गांगुली को संयोजक बनाया गया है।

इस टीम के सदस्यों में हेड कैपिटल प्लानिंग अबानी भूषण प्रसाद और चीफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट अनूप श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी शामिल किए गए हैं। दोनों टीमों के पुनर्गठन से कंपनी के भीतर उत्सर्जन नियंत्रण, ऊर्जा प्रबंधन और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े कामों के लिए नेतृत्व तथा समन्वय की जिम्मेदारियां नए सिरे से निर्धारित हुई हैं।

सर्कुलर में कुछ अन्य अधिकारियों की भूमिकाएं भी तय की गई हैं। विनीत कुमार शाह को अध्यक्ष, राजेश कुमार झा और वरुण बजाज को उपाध्यक्ष तथा विकास कुमार को मानद महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से जारी आदेश पूर्व के सर्कुलर के क्रम में लागू किया गया है।