रांची के नया सराय में पुलिस और राहुल सिंह गिरोह के दो संदिग्ध शूटरों की मुठभेड़, एक घायल
कांके पेट्रोल पंप के पास हुई फायरिंग के दो संदिग्धों का पीछा करते समय नया सराय इलाके में मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में शाहिद नामक आरोपी घायल हुआ और दोनों को पकड़ लिया गया।