झारखंड24 विशेष

शिक्षा

झारखंड से जुड़ी शिक्षा की सभी प्रमुख खबरें।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

गढ़वा के आरके पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

Jharkhand24 Admin

झारखंड में मध्याह्न भोजन योजना के लिए जिलों को 302 करोड़ रुपये आवंटित

सात महीने के इंतजार के बाद जारी संशोधित आवंटन से कुकिंग कॉस्ट, रसोइया-सहायिकाओं के मानदेय, रागी हलवा और किचेन गार्डन जैसे मदों में खर्च का रास्ता साफ हुआ।

Jharkhand24 Admin

मधुस्थली विद्यापीठ को स्कूल रैंकिंग में झारखंड में पहला और देश में 18वां स्थान

देवघर के मधुपुर स्थित मधुस्थली विद्यापीठ ने डे-कम-बोर्डिंग स्कूल श्रेणी में राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विद्यालय प्रबंधन ने सम्मान ग्रहण किया।

Jharkhand24 Admin

जेटेट के दिन जमशेदपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों पर समयवार रोक

एक नवंबर को जेटेट के दौरान परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन के लिए जमशेदपुर में भारी वाहनों के प्रवेश और निकास का समय निर्धारित किया गया है। यात्री बसें प्रतिबंध से बाहर रहेंगी।

Jharkhand24 Admin

एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल रैंकिंग में लोयोला बिष्टुपुर को जमशेदपुर में पहला स्थान

एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में लोयोला स्कूल बिष्टुपुर को झारखंड में दूसरा और राष्ट्रीय स्तर पर 68वां स्थान मिला है।

Jharkhand24 Admin

रांची विश्वविद्यालय ने बदली शोधार्थियों की फेलोशिप आवेदन प्रक्रिया, विभागाध्यक्ष के जरिए जमा होंगे दस्तावेज

रांची विश्वविद्यालय में शोधार्थियों के फेलोशिप आवेदन अब सीधे स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सत्यापित आवेदन, उपस्थिति विवरण और जरूरी दस्तावेज विभागाध्यक्ष के माध्यम से हर महीने की तीन तारीख तक भेजने होंगे।

Jharkhand24 Admin

देवघर के अमजो गांव में आधुनिक विज्ञान केंद्र शुरू, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष विज्ञान सीखेंगे बच्चे

देवीपुर प्रखंड के अमजो गांव में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने विज्ञान केंद्र का उद्घाटन हुआ। जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को यहां शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा।

Jharkhand24 Admin

साहिबगंज कॉलेज के छात्रावास परिसर का पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए खुला

साहिबगंज कॉलेज के छात्रावास परिसर में स्थित पुस्तकालय को नियमित अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दिया गया है।

Jharkhand24 Admin

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की जिला सूची में डंडई का पैराडाइज पब्लिक स्कूल

गढ़वा की जिला स्तरीय चयन सूची में पैराडाइज पब्लिक स्कूल को प्राथमिक श्रेणी में जगह मिली है। सूची में विद्यालय के लिए 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि अंकित है।

Jharkhand24 Admin

पश्चिमी सिंहभूम के 29 केंद्रों पर एक नवंबर को जेटेट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक

चाईबासा और चक्रधरपुर के 29 केंद्रों पर जेटेट दो पालियों में होगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।

Jharkhand24 Admin

युवा संसद प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम का एकलव्य विद्यालय प्रथम

दुमका में आयोजित क्षेत्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में तोरसिंदरी के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय ने संसदीय प्रक्रिया और जनसमस्याओं पर प्रस्तुति देकर पहला स्थान प्राप्त किया।

Jharkhand24 Admin

गुवा में विद्यालय स्वास्थ्य और कल्याण पर दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला शुरू

डीएवी गुवा में सीबीएसई की शिक्षक संवर्धन कार्यशाला में गुवा, नोवामुंडी और चिड़िया के 54 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें