झारखंड24 विशेष

हज़ारीबाग की खबरें

हज़ारीबाग जिले की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय हलचल।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

होमगार्ड से मारपीट के आरोप की जांच के बाद आंगो थाना प्रभारी लाइन हाजिर

हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार को पद से हटाकर लाइन हाजिर किया है। दीपक कुमार को थाने का प्रभार सौंपा गया है।

Jharkhand24 Admin

हजारीबाग के डॉ आशीष कुमार दुबे ने यूपीएससी सीएमएस परीक्षा में हासिल की सफलता

डीएवी हजारीबाग से स्कूली शिक्षा और रिम्स से एमबीबीएस पूरा करने वाले डॉ आशीष कुमार दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया है।

Jharkhand24 Admin

हजारीबाग में छिनतई गिरोह के आठ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चार बाइक और आभूषण बरामद किए

हजारीबाग पुलिस ने लोहरसिंघना थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में सक्रिय था।

Jharkhand24 Admin

हजारीबाग में मोती उत्पादन का विस्तार करेगी सरकार, आदर्श जिला बनाने की तैयारी

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नगवा और चुरचू में मत्स्य योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मोती उत्पादन को व्यवस्थित रूप देने और योजनाओं की नियमित जमीनी समीक्षा के निर्देश दिए।

Jharkhand24 Admin

इंस्पायर मानक में झारखंड से 7,913 नामांकन, उत्तरी छोटानागपुर सबसे आगे

इंस्पायर मानक योजना में झारखंड के 7,913 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। 3,007 प्रविष्टियों के साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल पहले स्थान पर है।

Jharkhand24 Admin

मुंबई सड़क हादसे में बरकट्ठा के प्रवासी मजदूर की मौत, सहयोग से गांव भेजा गया शव

हजारीबाग के मेरमगड्डा झुरझुरी गांव निवासी दिनेश दास की मुंबई में मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद मौत हो गई। झारखंडी एकता संघ के सदस्यों ने राशि जुटाकर शव गांव भेजने में सहयोग किया।

Jharkhand24 Admin

हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर खेल महोत्सव संपन्न, छह खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

कर्जन ग्राउंड में तीन दिवसीय प्रमंडलीय खेल महोत्सव का समापन हुआ। फुटबॉल, वॉलीबॉल और खो-खो सहित विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता सम्मानित किए गए।

Jharkhand24 Admin

केरेडारी में जमीन विवाद से अधूरी 500 मीटर सड़क ग्रामीणों ने चंदे और श्रमदान से संवारी

कालेश्वरी बागी जाने वाली सड़क का करीब 500 मीटर हिस्सा जमीन विवाद के कारण पक्का नहीं बन सका था। ग्रामीणों ने सहयोग राशि जुटाकर मोरम, बजरी-बालू और बोल्डर से रास्ते को आवागमन योग्य बनाया।

Jharkhand24 Admin

बरकट्ठा के शिलाडीह में जर्जर सड़कों और जलजमाव से ग्रामीण परेशान

शिलाडीह पंचायत की बदहाल सड़कों से बरसात में आवागमन कठिन हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक मरीजों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Jharkhand24 Admin

उत्तरी छोटानागपुर के 74 शिक्षा कर्मियों के तबादले पर 2 सितंबर को होगी बैठक

हजारीबाग में प्रमंडलीय स्थापना समिति सात जिलों के 74 शिक्षा कर्मियों के तबादले पर विचार करेगी। सूची में लंबे समय से एक कार्यालय या जिले में पदस्थापित कर्मचारी शामिल हैं।

Jharkhand24 Admin

हजारीबाग के 16 प्रखंडों में केवल दो बीईईओ, शिक्षा विभाग की निगरानी और जांच प्रभावित

हजारीबाग जिले में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की कमी से विद्यालय निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा और लंबित मामलों की जांच प्रभावित हो रही है।

Jharkhand24 Admin

बरकट्ठा के तुर्कडीहा में चेक डैम की दीवार से नदी पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे

हजारीबाग के तुर्कडीहा गांव में पुल और पक्की सड़क नहीं होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए नदी पार करनी पड़ती है। बरसात में गांव का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भी टूट जाता है।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें