झारखंड24 विशेष

रांची की खबरें

रांची जिले की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय हलचल।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

अनगड़ा में पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, टापू पर रात बिताने के बाद ग्रामीणों ने बचाया

रांची के अनगड़ा क्षेत्र में 22 वर्षीय महिला को उसके पति द्वारा पुल से नदी में धकेलने का आरोप है। टापू पर रातभर फंसी महिला को ग्रामीणों ने सुबह सुरक्षित बाहर निकाला।

Jharkhand24 Admin

समग्र शिक्षा के करीब एक हजार कर्मियों के मानदेय की समीक्षा के लिए बनेगी समिति

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य कार्यकारिणी समिति ने समग्र शिक्षा के परियोजना कर्मियों का मानदेय बढ़ाने के प्रश्न पर अध्ययन समिति गठित करने का निर्णय लिया है।

Jharkhand24 Admin

रांची में चोरी की बाइक पर सात बार कटा ई-चालान, एक साल बाद भी बरामदगी नहीं

डोरंडा से जून 2025 में चोरी हुई बाइक ट्रैफिक कैमरों में कई इलाकों में दिखी और सात चालान कटे, लेकिन वाहन अब तक बरामद नहीं हो सका है।

Jharkhand24 Admin

झारखंड में बारिश का जोर घटने के आसार, चार दिनों में 4 से 5 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक झारखंड के लिए मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन की संभावना बनी रहेगी।

Jharkhand24 Admin

विश्व रेबीज दिवस: झारखंड के 49 नगर निकायों में केवल 12 डॉग शेल्टर और 11 कैचिंग वाहन

झारखंड में हर महीने औसतन करीब नौ हजार डॉग बाइट के मामले सामने आने के बीच नगर निकायों में शेल्टर, पिंजरे और डॉग कैचिंग वाहनों की उपलब्धता सीमित बताई गई है।

Jharkhand24 Admin

विश्व पर्यटन दिवस पर रांची के ऑड्रे हाउस में पर्यटक मित्रों और सहयोगियों का सम्मान

रांची के ऑड्रे हाउस में आयोजित समारोह में पर्यटक मित्रों, होटल एवं आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों और पर्यटन से जुड़े अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

Jharkhand24 Admin

झारखंड में पंचायत स्तर पर स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पहचान और वापसी की तैयारी

जीरो पंचायत ड्रॉपआउट योजना में 6 से 18 वर्ष के बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति की निगरानी होगी। पहले चरण में हर जिले की पांच पंचायतों को मॉडल के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

Jharkhand24 Admin

रांची में 28 सितंबर से सात दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान, हर दिन अलग नियम पर जोर

रांची ट्रैफिक पुलिस 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाएगी। हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और पैदल यात्रियों की सुरक्षा समेत सात विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Jharkhand24 Admin

रांची स्टेशन से लापता चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह आरोपित गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से 24 सितंबर को लापता हुआ चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज के तीनपहाड़ में सुरक्षित मिला। पुलिस ने मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर नेटवर्क की जांच शुरू की है।

Jharkhand24 Admin

सिंगापुर को 7-0 से हराकर भारत एशियन गेम्स सेमीफाइनल में, सलीमा और निक्की ने किए गोल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर पर 7-0 की जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। झारखंड की सलीमा टेटे और निक्की प्रधान ने भी गोल किए।

Jharkhand24 Admin

एसआईआर नोटिस पर मतदाताओं के घर दस्तावेज लेने जाएंगे बीएलओ, सामान्यतः ऑनलाइन होगी सुनवाई

झारखंड में एसआईआर-2026 के नोटिस वाले मतदाताओं को सामान्य परिस्थितियों में ईआरओ कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा। बीएलओ घर से दस्तावेज लेकर ईसीआईनेट पर अपलोड करेंगे।

Jharkhand24 Admin

झासा और आईएमए की चेतावनी: मांगें पूरी नहीं हुईं तो 22 अक्टूबर से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

रांची में संयुक्त बैठक के बाद चिकित्सक संगठनों ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने लंबित मांगों पर निर्णय नहीं होने की स्थिति में 22 अक्टूबर से सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें