रांची के दो अपार्टमेंट में साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, 10 गिरफ्तार और एक नाबालिग निरुद्ध
रांची पुलिस ने सुखदेवनगर और पंडरा क्षेत्र के दो किराये के फ्लैटों में छापेमारी कर 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए गए हैं।