दुमका नगर थाना प्रभारी अशोक राम निलंबित, जब्त बाइक की जानकारी देने में लापरवाही पर कार्रवाई
पांच वर्ष पहले जब्त बाइक के बारे में अदालत को पहले अनुपलब्ध और बाद में थाना परिसर में मिलने की सूचना दी गई थी। एसपी की अनुशंसा पर डीआईजी ने नगर थाना प्रभारी अशोक राम को निलंबित कर दिया।