देवीपुर में कुष्ठ जांच और एएमआर निगरानी पर राज्यस्तरीय प्रशिक्षण, करीब 100 तकनीशियन शामिल
एम्स देवघर ने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के समन्वय से चार दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के लैब तकनीशियनों को जांच, पहचान और निगरानी की व्यावहारिक जानकारी दी गई।