साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड की डाउन लाइन पर बुधवार से सामान्य परिचालन की तैयारी
कटावरोधी काम पूरा होने और गंगा का जलस्तर स्थिर होने के बाद रेलवे ने परिचालन बहाल करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को साहिबगंज से हावड़ा के लिए विशेष ट्रेन चलाकर परीक्षण किया जाएगा।