धूल की समस्या के विरोध में बालूमाथ बाजार बंद, बारिश के बीच चौक पर डटे ग्रामीण
लातेहार के बालूमाथ में भारी वाहनों से उड़ने वाली धूल और सड़क जाम की समस्या के विरोध में ग्रामीणों व दुकानदारों ने बाजार बंद रखा। बारिश के बावजूद लोग छाता लेकर चौक पर शांतिपूर्ण ढंग से डटे रहे।