बोकारो संपत्ति विवाद में हाईकोर्ट का फैसला, मां की संपत्ति में तीनों भाई-बहन बराबर हिस्सेदार
झारखंड हाईकोर्ट ने भोजूडीह की संपत्ति के बंटवारे से जुड़े मामले में निचली अदालत का फैसला संशोधित किया। भाइयों की खरीदी जमीन में दोनों को आधा-आधा और मां की संपत्ति में तीनों भाई-बहनों को एक-एक तिहाई हिस्सा मिलेगा।