चास मुफस्सिल पुलिस ने चोरी के दो मामलों में दो आरोपियों को पकड़ा, 14 सीसीटीवी कैमरे और एलसीडी टीवी बरामद
बोकारो की चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने आभूषण दुकान और सरकारी विद्यालय में हुई चोरी के दो मामलों का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी पहले से जेल में है।