झारखंड24 विशेष

हज़ारीबाग की खबरें

हज़ारीबाग जिले की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय हलचल।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

हजारीबाग के वन क्षेत्रों में बढ़ी गिद्धों की मौजूदगी, कम उम्र के पक्षी भी दिखे

महावर पहाड़ से कपका, कुरचुनो और बेड़ो पुल तक गिद्धों के झुंड देखे गए हैं। कम उम्र के पक्षियों की मौजूदगी से क्षेत्र में संभावित प्रजनन को लेकर उम्मीद बढ़ी है।

Jharkhand24 Admin

हजारीबाग के दारू में चलती बस पर गिरा पेड़, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

दारू थाना क्षेत्र के पेटो के पास तेज बारिश के दौरान एक पेड़ धनबाद से हजारीबाग आ रही बस पर गिर गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ।

Jharkhand24 Admin

झारखंड की चार सेंट्रल जेलों में ओपन बैरक को मंजूरी, हजारीबाग में 32 एकड़ भूमि चिह्नित

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि चार सेंट्रल जेलों में ओपन बैरक शुरू करने के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। हजारीबाग में नई ओपन जेल के विस्तार के लिए 32 एकड़ सरकारी भूमि चिह्नित की गई है।

Jharkhand24 Admin

हजारीबाग की जर्जर सड़कों पर विधायक और एनएचएआई की बैठक, मरम्मत व जलनिकासी पर चर्चा

भारत माता चौक, सिंदूर-कनहरी बाईपास और ओवरब्रिज के नीचे सड़क की खराब स्थिति को लेकर बैठक हुई। मरम्मत, रोशनी और स्थायी जलनिकासी जैसे उपायों पर सहमति बनी।

Jharkhand24 Admin

कटकमदाग के कूद-रेवाली गांव में तालाब में डूबे व्यक्ति की तलाश जारी

करम डाली विसर्जित करने तालाब में उतरे करीब 45 वर्षीय व्यक्ति के डूबने की सूचना के बाद ग्रामीण तलाश में जुटे हैं। प्रशासन से गोताखोर भेजने की मांग की गई है।

Jharkhand24 Admin

14वीं जेपीएससी परीक्षा मामले में लालू कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

सीआईडी ने हजारीबाग के लालू कुमार यादव को अभय कुमार तिवारी और अभ्यर्थियों के बीच कथित कड़ी बताया है। अदालत ने जांच सामग्री के आधार पर उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

Jharkhand24 Admin

हजारीबाग में ग्रामीण स्कूलों के शिक्षकों की शहरी प्रतिनियुक्ति पर उठे सवाल

हजारीबाग के ग्रामीण प्लस टू स्कूलों से शिक्षकों को शहरी विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किए जाने के कारण विषयवार पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आई है।

Jharkhand24 Admin

हजारीबाग में नौ अवैध स्टोन क्रशर सील, गिट्टी लदा ट्रक भी जब्त

हजारीबाग प्रशासन की टीम ने सदर और पदमा प्रखंड में अभियान चलाकर नौ स्टोन क्रशर सील किए। संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Jharkhand24 Admin

योगेंद्र साव के बयान पर कांग्रेस ने मांगा स्पष्टीकरण, तीन दिन में जवाब देने का निर्देश

हजारीबाग के हुरहुरू में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री और राज्य सरकार पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस की अनुशासन समिति ने योगेंद्र साव से लिखित जवाब मांगा है।

Jharkhand24 Admin

हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह, निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

अन्नदा कॉलेज में हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी के महत्व पर विचार रखे। निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र दिए गए।

Jharkhand24 Admin

हजारीबाग में खास महल की 50 डिसमिल जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से नोकझोंक

कैंटोनमेंट मौजा में खास महल की जमीन से कथित अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद हुआ। प्रशासन ने जेसीबी से कार्रवाई शुरू की।

Jharkhand24 Admin

हजारीबाग में वाहन चोरी गिरोह पर कार्रवाई, 17 बाइक और एक टोटो बरामद

पेलावल ओपी क्षेत्र में सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से 17 मोटरसाइकिलें, एक टोटो और दो मोबाइल बरामद किए हैं।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें