झारखंड24 विशेष

लातेहार की खबरें

लातेहार जिले की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय हलचल।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

महुआडांड़ के संत जेवियर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

लातेहार के महुआडांड़ स्थित संत जेवियर कॉलेज में विद्यार्थियों को चिंता, तनाव और अवसाद के लक्षणों, बचाव के व्यावहारिक तरीकों और विशेषज्ञ परामर्श की जरूरत के बारे में बताया गया।

Jharkhand24 Admin

चंदवा के गोली गांव तक पक्की सड़क की मांग, डेढ़ किलोमीटर कच्चे रास्ते से परेशानी

लाधुप पंचायत के गोली गांव के ग्रामीणों ने कुडू जामुन चौक से गांव तक करीब डेढ़ किलोमीटर पक्की सड़क बनवाने की मांग की है। पंचायत समिति सदस्य ने स्थल का निरीक्षण किया।

Jharkhand24 Admin

लातेहार में 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे मतदाता सूची पुनरीक्षण के मेगा शिविर

एसआईआर-2026 के तहत लातेहार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 10 अक्टूबर को मेगा शिविर लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने डिजिटाइजेशन में तेजी और मतदाता विवरण की सावधानी से जांच के निर्देश दिए हैं।

Jharkhand24 Admin

बालूमाथ में कोयला परिवहन पर 12 घंटे नो एंट्री और बाईपास की मांग

बालूमाथ में प्रशासन, ग्रामीणों, व्यवसायियों और कोयला कंपनियों की बैठक में धूल, सड़क हादसों और यातायात की समस्या उठी। डीएमएल ने 15 दिनों में बाईपास के लिए जमीन संबंधी रिपोर्ट देने की बात कही।

Jharkhand24 Admin

लातेहार में दुर्गा पूजा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, थानों को विशेष सतर्कता के निर्देश

लातेहार पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों, फरार आरोपियों और नागरिक सेवाओं की स्थिति पर चर्चा हुई।

Jharkhand24 Admin

बेतला राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीवों को भोजन देने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बेतला राष्ट्रीय उद्यान में जंगली जानवरों को खाद्य सामग्री देने पर पूर्ण रोक लगाई है। नियम तोड़ने वाले पर्यटकों पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jharkhand24 Admin

लातेहार में जनगणना कार्य करने वाले शिक्षकों ने मांगा क्षतिपूर्ति अवकाश और मानदेय

ग्रीष्मावकाश के दौरान जनगणना-2027 से जुड़े मकान सूचीकरण का काम करने वाले शिक्षकों ने उपायुक्त और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।

Jharkhand24 Admin

लातेहार के बारेसांढ़ में 32 महिलाओं का सिलाई-कटाई प्रशिक्षण पूरा, मशीन और प्रमाणपत्र मिले

गारू प्रखंड के विभिन्न गांवों की 32 महिलाओं ने एसएसबी की 32वीं वाहिनी के 26 दिवसीय प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। समापन पर प्रतिभागियों को सिलाई मशीन और प्रमाणपत्र दिए गए।

Jharkhand24 Admin

वन अधिकार पट्टे की मांग पर लातेहार डीएफओ कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना

झारखंड जन अधिकार महासभा के बैनर तले ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टे की मांग को लेकर लातेहार डीएफओ कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

Jharkhand24 Admin

बेतला में जल जीवन मिशन की समीक्षा, लापरवाह संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने छह जिलों की जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता, समयबद्ध निर्माण, स्थलीय निरीक्षण और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

Jharkhand24 Admin

खेलो झारखंड अंडर-17 एथलेटिक्स में लातेहार की बालक टीम विजेता, जीते आठ पदक

रांची के होटवार में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लातेहार के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।

Jharkhand24 Admin

बेतला में वन्यजीव पर्यटन से जुड़ेंगे धुस्का और महुआ के पारंपरिक व्यंजन

पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन बेतला आने वाले पर्यटकों के लिए स्थानीय व्यंजनों और उत्पादों को पर्यटन अनुभव से जोड़ने की तैयारी कर रहा है।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें