रामगढ़ की 124 पंचायतों में विशेष ग्रामसभा, ग्रामीणों ने तय कीं विकास की प्राथमिकताएं
गांधी जयंती पर रामगढ़ जिले की सभी 124 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभाएं हुईं। ग्रामीणों ने स्थानीय जरूरतों पर चर्चा कर आगामी पंचायत विकास योजना के लिए प्राथमिकताएं तय कीं।