झारखंड24 विशेष

रांची की खबरें

रांची जिले की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय हलचल।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, झारखंड पुलिस ने की पुष्टि

झारखंड पुलिस की अनुशंसा पर राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों विदेश से अपने गिरोहों का संचालन कर रहे हैं।

Jharkhand24 Admin

रिम्स निदेशक डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा को छह महीने का सेवा विस्तार

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा 30 अप्रैल 2027 तक या नियमित निदेशक के पदभार संभालने तक रिम्स निदेशक बने रहेंगे।

Jharkhand24 Admin

झारखंड में दवा मूल्य निगरानी का 97 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, शेष काम में तेजी के निर्देश

रांची में पीएमआरयू शासी निकाय की बैठक में दवा कीमतों और उपलब्धता की निगरानी की समीक्षा हुई। उपभोक्ताओं को ‘फार्मा सही दाम’ ऐप से शिकायत की सुविधा बताई गई।

Jharkhand24 Admin

जेएसएससी ने क्षेत्रीय कार्यकर्ता भर्ती की संताली भाषा परीक्षा रद्द की, दोबारा होगा आयोजन

क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के प्रश्नपत्र-2 की संताली भाषा परीक्षा रद्द कर दी गई है। अभ्यर्थियों को पुनर्परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा और नई तारीख अलग से जारी की जाएगी।

Jharkhand24 Admin

रांची में राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग: झारखंड की पुरुष स्प्रिंट टीम ने रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

खेलगांव में जारी 78वीं नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में झारखंड की पुरुष टीम स्प्रिंट तिकड़ी ने 1 मिनट 7.67 सेकेंड में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

Jharkhand24 Admin

ईडी अधिकारियों की याचिका पर सरकार का जवाब नहीं, हाईकोर्ट ने लगाया आठ हजार रुपये का हर्जाना

झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी मामले में राज्य सरकार द्वारा जवाब दाखिल नहीं करने पर आठ हजार रुपये का हर्जाना लगाया। अगली सुनवाई नौ दिसंबर को होगी।

Jharkhand24 Admin

जालान रोड और अपर बाजार की दुकानों पर नगर निगम के आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने दोबारा सुनवाई का दिया निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट ने दुकानों के लाइसेंस रद्द करने और उन्हें खाली कराने के पुराने आदेश निरस्त कर दिए। नगर निगम को दस्तावेजों पर विचार कर 12 सप्ताह में नया कारणयुक्त आदेश देना होगा।

Jharkhand24 Admin

रांची के जालान रोड और अपर बाजार के दुकानदारों को हाईकोर्ट से राहत, निगम के आदेश निरस्त

झारखंड हाईकोर्ट ने दुकानों के लाइसेंस रद्द करने और उन्हें खाली कराने के रांची नगर निगम के आदेश निरस्त कर दिए। निगम को दुकानदारों का पक्ष सुनकर 12 सप्ताह में नया कारणयुक्त आदेश देना होगा।

Jharkhand24 Admin

रांची के बार-रेस्टोरेंट में कथित ड्रग्स आपूर्ति की जांच के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका

झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में रांची सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सामने आए नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने की मांग की गई है।

Jharkhand24 Admin

झारखंड हाईकोर्ट परिसर की रील और फीस के प्रचार पर एडवोकेट्स एसोसिएशन ने लगाई रोक

एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से हाईकोर्ट परिसर और न्यायालय कक्ष से जुड़ी प्रचारात्मक सामग्री हटाने को कहा है। निर्देश नहीं मानने पर मामला राज्य बार काउंसिल भेजने की चेतावनी दी गई है।

Jharkhand24 Admin

झारखंड हाईकोर्ट में आज खुलेगा 35 करोड़ रुपये का डेटा सेंटर, छह डिजिटल पहल भी होंगी शुरू

रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत डेटा सेंटर, नई वेबसाइट, मोबाइल ऐप और न्यायिक कामकाज से जुड़ी छह डिजिटल पहलों का उद्घाटन करेंगे।

Jharkhand24 Admin

रांची के 101 केंद्रों पर हुई जेटीईटी, बच्चों के साथ पहुंचीं महिला अभ्यर्थी

दस वर्ष बाद आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में युवा अभ्यर्थियों के साथ बड़ी संख्या में पारा शिक्षक भी शामिल हुए। रांची में परीक्षा के लिए 101 केंद्र बनाए गए थे।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें