पिपरवार में खदान से 10 फीट से भी कम दूरी पर घर, पांच सदस्यीय परिवार की सुरक्षा पर चिंता
ठेठांगी गांव में अशोक परियोजना के विस्तार के बाद एक कच्चा घर खदान के मुहाने के बेहद करीब रह गया है। परिवार ने मुआवजा और पुनर्वास मिलने तक घर नहीं छोड़ने की बात कही है।