रांची समेत झारखंड के 18 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से 17 सितंबर को रांची सहित 18 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।