2.20 करोड़ रुपये के इनामी माओवादी असीम मंडल ने कोलकाता एसटीएफ के सामने किया आत्मसमर्पण
झारखंड के सारंडा क्षेत्र में सक्रिय रहे माओवादी असीम मंडल ने कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड और ओडिशा में उस पर कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।