झारखंड24 विशेष

ताज़ा खबरें

झारखंड के हर जिले से अभी की नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

झारखंड में 4,606 मतदाताओं के नाम पर आपत्ति, निर्वाचन कार्यालय ने दिए जांच के निर्देश

एसआईआर के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म 7 के जरिए 4,606 मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां दर्ज हुई हैं। चतरा में सर्वाधिक 1,774 मामले सामने आए हैं।

Jharkhand24 Admin

कराईकेला में प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रह

पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर कराईकेला पंचायत भवन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने रक्तदान किया।

Jharkhand24 Admin

बदलते मौसम में बकरी के नवजात बच्चों को संक्रमण से बचाने की सलाह

धनबाद में पशुपालन विभाग ने बकरी पालकों से नवजात बच्चों को ठंड, नमी और गंदगी से बचाने तथा साफ, सूखे और हवादार बाड़े में रखने को कहा है।

Jharkhand24 Admin

पूर्वी सिंहभूम के तीन बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे नवाचार, जापान भ्रमण का भी अवसर

जमशेदपुर, तुरामडीह और घाटशिला के तीन विद्यार्थी नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Jharkhand24 Admin

रांची में ग्रामीण भारत महोत्सव शुरू, कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को मिला बाजार

नाबार्ड के झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित ग्रामीण भारत महोत्सव 20 सितंबर तक चलेगा। इसमें विभिन्न राज्यों के कारीगरों और ग्रामीण उद्यमों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

Jharkhand24 Admin

जेपीएससी नियुक्ति गड़बड़ी मामला: श्वेता गुप्ता की जमानत पर आदेश 15 सितंबर को

रांची की अदालत ने पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा। दो अन्य अभ्यर्थियों की अर्जियां खारिज कर दी गईं।

Jharkhand24 Admin

कतरास क्षेत्र में 1.18 करोड़ रुपये से सड़क, शौचालय और हाई मास्ट लाइट के काम की तैयारी

झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार ने कतरास और स्वांग एरिया-9 में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए टेंडर निकाला है। योजना पर 1.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Jharkhand24 Admin

झारखंड कांग्रेस ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की अवधि एक माह बढ़ाने की मांग की

प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन अधिकारियों को ज्ञापन देकर दावा-आपत्ति, सुनवाई और पात्र युवाओं के नाम जोड़ने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया।

Jharkhand24 Admin

रांची के निजी अस्पताल में परिजनों से मारपीट के मामले की जांच के आदेश, दो दिन में मांगी रिपोर्ट

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने निजी अस्पताल में मरीज के परिजनों के साथ कथित मारपीट के मामले में जांच समिति गठित कर दो दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

Jharkhand24 Admin

मुसाबनी के बंद सुरदा फेस-2 में काम शुरू करने और 26 दिन रोजगार की मांग

झारखंड कॉपर माइंस वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने ठेका कंपनी से सुरदा फेस-2 का शाफ्ट निर्माण दोबारा शुरू कर सभी मजदूरों को नियमित काम देने की मांग की।

Jharkhand24 Admin

चास में नालों पर अतिक्रमण से जलनिकासी प्रभावित, सिंगारीजोरिया की 10 किमी मापी की मांग

चास के कई इलाकों में बारिश के दौरान जलजमाव की शिकायत के बीच लोगों ने नालों का सर्वे कराने और सिंगारीजोरिया में अतिक्रमण चिह्नित करने की मांग की है।

Jharkhand24 Admin

बोकारो में सेक्टर-6 से तेलमच्चो ब्रिज तक बनेगी फोरलेन सड़क, 56 करोड़ की योजना का शिलान्यास

केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के तहत 5.965 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। सांसद ढुलू महतो और विधायक श्वेता सिंह ने योजना का शिलान्यास किया।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें