पलामू किला मार्ग पर प्रति वाहन 1,950 रुपये शुल्क का विरोध, ग्रामीणों ने बैरियर हटाने की मांग की
लातेहार के बरवाडीह में पलामू किला और कमलदह झील तक जाने के लिए तय वाहन शुल्क का ग्रामीणों ने विरोध किया है। संयुक्त ग्रामसभा मंच ने व्यवस्था पर पुनर्विचार नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।