खूंटी स्कूल के प्राचार्य पर हमले की जांच के लिए आठ सदस्यीय एसआईटी गठित
खूंटी के आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य फादर बेनेदिक्त बारला पर हमले की जांच के लिए आठ पुलिस पदाधिकारियों की एसआईटी बनाई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचनाओं की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है।