झारखंड में 1 सितंबर से डिजिटल हस्ताक्षर से होगा सरकारी बिलों का भुगतान
वित्त विभाग ने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। वेतन, यात्रा भत्ता और विभिन्न अग्रिमों समेत सरकारी बिल अब डिजिटल प्रक्रिया से निपटाए जाएंगे।