झारखंड हाईकोर्ट ने जेएपी के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन और इंक्रीमेंट देने का आदेश दिया
हाईकोर्ट ने वर्ष 2016 की नियुक्तियां रद्द होने के बाद सेवा से बाहर रहे जेएपी के 91 चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को वेतन, इंक्रीमेंट और परिणामी सेवा लाभ देने का निर्देश दिया है।