शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर बनेगी विस्तृत रिपोर्ट
हजारीबाग में जिला प्रशासन की विशेष टीम ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वार्ड, उपकरण, सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति और दवा वितरण की जांच के बाद रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी।