झारखंड में 506 चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, स्वास्थ्य विभाग ने बनाईं दो विशेष टीमें
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के अनुसार राज्य में 306 सुपर स्पेशलिस्ट और 200 मेडिकल ऑफिसरों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज की जा रही है। दक्षिण भारत से चिकित्सकों को लाने की संभावनाओं पर भी काम होगा।