धनबाद मेडिकल कॉलेज की मुख्य सड़क पर आज दूसरे चरण की ढलाई, गेट नंबर दो से आवाजाही की अपील
धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मुख्य सड़क के दूसरे चरण की ढलाई और बिजली के पोल की शिफ्टिंग होगी। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों व परिजनों से गेट नंबर दो का अधिक उपयोग करने को कहा है।