रोजगार संकेतकों में झारखंड के जिलों के बीच बड़ा अंतर, धनबाद का अनुपात 46.7 प्रतिशत
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की हालिया रिपोर्ट के उपलब्ध आंकड़ों में पश्चिमी सिंहभूम का रोजगार अनुपात सबसे अधिक और धनबाद का सबसे कम बताया गया है। युवा बेरोजगारी और रोजगार-शिक्षा से बाहर रहने की स्थिति में भी जिलों के बीच अंतर सामने आया है।