झारखंड24 विशेष

पलामू की खबरें

पलामू जिले की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय हलचल।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

मेदिनीनगर में रीमा सेवा सदन सील, प्रशासनिक निरीक्षण में चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमियां

सदर अस्पताल के सामने संचालित रीमा सेवा सदन में संयुक्त निरीक्षण के दौरान चिकित्सक, जरूरी रिकॉर्ड, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था से जुड़ी कमियां मिलने पर सेवाएं रोक दी गईं।

Jharkhand24 Admin

मेदिनीनगर में बिना डॉक्टर और जरूरी उपकरण चल रहा निजी अस्पताल सील

सदर एसडीएम और सिविल सर्जन की जांच में निजी अस्पताल में डॉक्टर, आपातकालीन उपकरण, दवा दुकान का लाइसेंस और कचरा प्रबंधन नहीं मिला। वहां मिले दो मरीजों को सदर अस्पताल भेजा गया।

Jharkhand24 Admin

छतरपुर में मौसमी बीमारियां बढ़ीं, अस्पताल पहुंच रहे रोज 200 से 250 मरीज

पलामू के छतरपुर में सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश के मरीज बढ़े हैं। अनुमंडलीय अस्पताल ने बिना चिकित्सकीय सलाह दवा लेने से बचने को कहा है।

Jharkhand24 Admin

मेदिनीनगर में रीमा सेवा सदन सील, निरीक्षण में चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमियां

सदर अस्पताल के सामने संचालित रीमा सेवा सदन को औचक निरीक्षण के बाद सील कर दिया गया। अधिकारियों को चिकित्साकर्मियों, अभिलेखों, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा से जुड़ी कई व्यवस्थाएं नहीं मिलीं।

Jharkhand24 Admin

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के मॉड्यूलर ओटी टेंडर पर कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा

पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में 2.11 करोड़ रुपये की लागत से तीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाने के लिए ऑफलाइन निविदा निकाले जाने पर भवन निर्माण विभाग ने 48 घंटे में जवाब मांगा है।

Jharkhand24 Admin

पलामू सदर अस्पताल में 33 जन्म प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से जारी, प्राथमिकी दर्ज

अस्पताल उपाधीक्षक के डिजिटल हस्ताक्षर के कथित दुरुपयोग से 33 जन्म प्रमाणपत्र जारी करने का मामला सामने आया है। सभी प्रमाणपत्र रद्द कर पुलिस जांच शुरू की गई है।

Jharkhand24 Admin

पलामू में एनएच-39 के पांकी और पाटन रोड चौराहों पर अंडरपास को सैद्धांतिक मंजूरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री ने पलामू सांसद को पत्र भेजकर एनएच-39 पर दो अंडरपास की सैद्धांतिक स्वीकृति की जानकारी दी है।

Jharkhand24 Admin

पलामू के नावा बाजार में छरी लदा ट्रक कच्चे मकान में घुसा, चालक और परिवार सुरक्षित

एनएच-98 पर बाना गांव में रविवार तड़के एक 12 चक्का ट्रक सड़क किनारे बने कच्चे मकान में जा घुसा। हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Jharkhand24 Admin

छह माह से राशन नहीं लेने वाले कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय करने की तैयारी, ई-केवाईसी से होंगे बहाल

झारखंड में छह माह से राशन नहीं उठाने वाले लाभार्थियों को 30 सितंबर तक उठाव का अवसर मिलेगा। इसके बाद कार्ड निष्क्रिय होने पर तीन माह के भीतर ई-केवाईसी करानी होगी।

Jharkhand24 Admin

पलामू में सालभर चलने वाला रक्तदान महाअभियान शुरू, गांवों तक पहुंचेगा अभियान

पलामू जिला प्रशासन ने रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए एक वर्ष का महाअभियान शुरू किया है। समाहरणालय में आयोजित पहले शिविर में 30 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।

Jharkhand24 Admin

मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद, मरीजों पर बढ़ा जांच खर्च

मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच में तकनीकी खराबी के कारण निःशुल्क अल्ट्रासाउंड सेवा तीन सप्ताह से अधिक समय से बंद है। गर्भवती महिलाओं समेत रोज 50 से अधिक मरीज प्रभावित हो रहे हैं।

Jharkhand24 Admin

पलामू पुलिस को मिले 31 नए चारपहिया वाहन, थानों और ओपी में तैनाती

नए वाहनों का उपयोग गश्ती, अपराध नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और आपात स्थिति में पुलिस बल को तेजी से पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें