झारखंड24 विशेष

ताज़ा खबरें

झारखंड के हर जिले से अभी की नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

जमशेदपुर के उमेश विक्रम कुमार ने जापान पैरा बैडमिंटन में जीता रजत पदक

टाटा स्टील में कार्यरत पैरा शटलर उमेश विक्रम कुमार ने टोक्यो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

Jharkhand24 Admin

देवघर समेत झारखंड के आवासीय बालिका विद्यालयों में ऑनलाइन दक्षता आकलन शुरू

कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं का हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में ऑनलाइन आकलन होगा। नतीजों के आधार पर विषयवार सुधारात्मक गतिविधियां चलाई जाएंगी।

Jharkhand24 Admin

झारखंड के 6,130 स्कूलों में सिर्फ 1,536 ने किया स्मार्ट क्लास का उपयोग

अगस्त की समीक्षा में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के सीमित उपयोग का मामला सामने आया है। प्रत्येक जिले में नोडल पदाधिकारी नामित कर साप्ताहिक रिपोर्ट लेने का निर्देश दिया गया है।

Jharkhand24 Admin

त्योहारी भीड़ के बीच रांची और टाटानगर होकर चलेंगी विशेष ट्रेनें

दक्षिण पूर्व रेलवे ने दुर्गा पूजा से छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची और टाटानगर होकर विभिन्न मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

Jharkhand24 Admin

मेदिनीनगर में रीमा सेवा सदन सील, निरीक्षण में चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमियां

सदर अस्पताल के सामने संचालित रीमा सेवा सदन को औचक निरीक्षण के बाद सील कर दिया गया। अधिकारियों को चिकित्साकर्मियों, अभिलेखों, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा से जुड़ी कई व्यवस्थाएं नहीं मिलीं।

Jharkhand24 Admin

विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग, विधानसभा अध्यक्ष को पत्र

मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली में प्रावधान जोड़ने का अनुरोध किया है।

Jharkhand24 Admin

गढ़वा के चार प्रखंडों के वन क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि, कैमरा ट्रैप से निगरानी

पगमार्क और पहले मिले मवेशियों के शिकार के प्रमाण के आधार पर वन विभाग ने बाघ की गतिविधि की पुष्टि की है। ग्रामीणों को सुबह-शाम जंगल में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Jharkhand24 Admin

तोरपा में कुएं में गिरे हाथी के बच्चे का तीन घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू

खूंटी के पड़ा गीढुंग गांव में वन विभाग और ग्रामीणों ने दो जेसीबी की मदद से कुएं में फंसे हाथी के बच्चे को सुरक्षित निकाला।

Jharkhand24 Admin

बोकारो में बनेगा हाथियों के उपचार और पुनर्वास के लिए विशेष केंद्र, डीपीआर की प्रक्रिया शुरू

मानव-हाथी संघर्ष घटाने के उद्देश्य से बोकारो में एलीफेंट ट्रांजिट एंड ट्रीटमेंट सेंटर प्रस्तावित है। वन विभाग ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू की है।

Jharkhand24 Admin

गावां में जंगली बिरनियों के हमले से पखवाड़े भर में तीन लोगों की मौत

गिरिडीह के गावां प्रखंड में जंगली बिरनियों के लगातार हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं। तीन मौतों के बाद प्रशासन और वन विभाग से बचाव के ठोस उपाय करने की मांग की गई है।

Jharkhand24 Admin

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के मॉड्यूलर ओटी टेंडर पर कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा

पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में 2.11 करोड़ रुपये की लागत से तीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाने के लिए ऑफलाइन निविदा निकाले जाने पर भवन निर्माण विभाग ने 48 घंटे में जवाब मांगा है।

Jharkhand24 Admin

सिमडेगा में मेजर ध्यानचंद हॉकी चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों और टीमों को सम्मान

चैंपियनशिप के समापन समारोह में तीन शीर्ष स्थान पाने वाली टीमों के साथ विभिन्न श्रेणियों के उत्कृष्ट महिला और पुरुष खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें