‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर रांची में ‘नमामि भारतम्’, झारखंड के 1,265 स्थानों पर आयोजन
विद्या भारती के अनुसार ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में झारखंड के 1,265 स्थानों पर तीन लाख से अधिक लोग शामिल हुए। रांची के कई विद्यालयों और प्रांत कार्यालय में भी सामूहिक गायन हुआ।