चतरा के हेसातु में बंद पड़े स्कूल को शिक्षक बिनेश्वर कुमार ने संवारा, अब पढ़ते हैं 300 बच्चे
टंडवा प्रखंड के हेसातु प्राथमिक विद्यालय में 2001 में पदस्थापित बिनेश्वर कुमार ने घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ाई से जोड़ा। छह महीने से बंद स्कूल में अब 300 बच्चे पढ़ते हैं।