गया-शेरघाटी-कजरी नई रेल लाइन के लिए 2,627.29 करोड़ रुपये जारी, पलामू के कई इलाके जुड़ेंगे
107 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रेल परियोजना पलामू के छतरपुर और नौडीहा बाजार समेत बिहार-झारखंड के उन इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ेगी, जहां अभी ट्रेन की सीधी सुविधा नहीं है।