झारखंड24 विशेष

ताज़ा खबरें

झारखंड के हर जिले से अभी की नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

संथाल परगना में चार रेल बाईपास की योजना, इंजन रिवर्सल घटने से बचेगा यात्रा समय

जसीडीह और मधुपुर के साथ हंसडीहा तथा जामा-महारो रेल बाईपास से संथाल परगना में ट्रेनों की आवाजाही आसान होने और यात्रा समय घटने की उम्मीद है।

Jharkhand24 Admin

मनोहरपुर सीएचसी परिसर में पांच रुपये में मिलेगा दाल-भात

मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और उनके परिजनों के लिए ‘जीवनधारा’ केंद्र तैयार किया जा रहा है। इसका संचालन आशा स्वयं सहायता समूह करेगा।

Jharkhand24 Admin

बरकाकाना के पोचरा चौक के पास सीमेंट लदे ट्रक में आग, कोई हताहत नहीं

पतरातू से रामगढ़ जा रहे सीमेंट लदे 14 चक्का ट्रक में सोमवार देर रात आग लग गई। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Jharkhand24 Admin

चंद्रपुरा में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता, जिला स्तर के लिए चुने जाएंगे बेहतर खिलाड़ी

बोकारो के चंद्रपुरा फुटबॉल ग्राउंड में अंडर-14 और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल और अन्य स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

Jharkhand24 Admin

धनबाद में बुधवार को भारी बारिश के आसार, झारखंड में 26 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम

बंगाल की खाड़ी के कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से धनबाद सहित झारखंड में बारिश बढ़ने का अनुमान है। वज्रपात, तेज हवा और जलजमाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Jharkhand24 Admin

करम पूजा पर रांची में आज स्कूल और बैंक बंद, जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी

करम पूजा के अवसर पर 22 सितंबर को रांची में सरकारी स्कूलों और बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। अस्पतालों की इमरजेंसी, पुलिस और अग्निशमन जैसी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

Jharkhand24 Admin

चाईबासा में लाको बोदरा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

नगर परिषद चाईबासा की बोर्ड बैठक में ओत गुरु कोल लाको बोदरा की प्रतिमा आरके जैन पेट्रोल पंप के कॉर्नर पर स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

Jharkhand24 Admin

मंझारी के स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई

जिला सड़क सुरक्षा टीम और परिवहन विभाग ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मंझारी में अभियान चलाकर विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, रोड मार्किंग और दुर्घटना के समय जिम्मेदार भूमिका की जानकारी दी।

Jharkhand24 Admin

सोनुवा के गुदड़ी आवासीय विद्यालय में 13 छात्राएं मलेरिया पॉजिटिव

पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी बालिका आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 54 छात्राओं की जांच की गई। इनमें 13 छात्राएं मलेरिया पॉजिटिव मिलीं।

Jharkhand24 Admin

जगन्नाथपुर में सांकेतिक भाषा पर कार्यशाला, 150 विद्यार्थियों ने सीखे संवाद के बुनियादी तरीके

पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारतीय सांकेतिक भाषा के महत्व, उपयोग और समावेशी संवाद की जानकारी दी गई।

Jharkhand24 Admin

मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 दिनों के 233 जन्म प्रमाणपत्र संदिग्ध, जांच जारी

मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच में एक से 13 अगस्त के बीच जारी 233 जन्म प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन जनवरी से अगस्त तक के सभी प्रमाणपत्रों की पड़ताल कर रहा है।

Jharkhand24 Admin

गोड्डा के होपनाटोला में करम एकादशी की तैयारी, संजत की रस्म के बाद बहनें रखेंगी उपवास

पथरगामा प्रखंड के होपनाटोला गांव में कुंवारी बहनों ने जावा डाली की पूजा और करम गीतों के साथ संजत की रस्म पूरी की। करम एकादशी पर वे भाइयों की सुख-समृद्धि के लिए उपवास रखेंगी।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें