झारखंड24 विशेष

ताज़ा खबरें

झारखंड के हर जिले से अभी की नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

देवघर जनता दरबार में पेंशन, आवास और राजस्व मामलों पर सुनवाई; एक सप्ताह में रिपोर्ट के निर्देश

देवघर के समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न योजनाओं और राजस्व से जुड़ी शिकायतें सुनी गईं। उपायुक्त ने आवेदनों की भौतिक जांच कर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा।

Jharkhand24 Admin

जामताड़ा नगर पंचायत के जनता दरबार में दिव्यांग लाभुक के पीएम आवास को मिली स्वीकृति

मासिक जनता दरबार में करीब दो दर्जन लोगों ने सड़क, नाली, जल निकासी और सफाई से जुड़ी समस्याएं रखीं। एक दिव्यांग आवेदक के प्रधानमंत्री आवास की प्रक्रिया पूरी कर स्वीकृति दिलाई गई।

Jharkhand24 Admin

खरसावां के छोटाबाम्बो में गणेश पूजा पर झूमर कार्यक्रम, पारंपरिक गीतों पर थिरके ग्रामीण

सरायकेला-खरसावां के छोटाबाम्बो गांव में गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित झूमर कार्यक्रम में शकुंतला महतो और बोनमाली महतो ने पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए।

Jharkhand24 Admin

सरायकेला जनता दरबार में राशन, पेंशन और भूमि विवाद के आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश

सरायकेला-खरसावां के साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Jharkhand24 Admin

सरायकेला में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में 66 वर्षीय व्यक्ति को चार साल की सजा

आरआईटी थाना क्षेत्र के मामले में अदालत ने दोषी को अलग-अलग धाराओं में सजा और जुर्माना सुनाया। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

Jharkhand24 Admin

केपटाउन सम्मेलन में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने समावेशी और सुगम संसद पर रखे विचार

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 69वें सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने दिव्यांगजनों की लोकतांत्रिक भागीदारी और संस्थानों की सुगमता का मुद्दा उठाया।

Jharkhand24 Admin

पाकुड़ सड़क हादसा: हाईकोर्ट ने आश्रितों का मुआवजा बढ़ाकर 15.38 लाख रुपये किया

झारखंड हाईकोर्ट ने पिंटू मंडल के आश्रितों की मुआवजा राशि 6.72 लाख रुपये से बढ़ाकर 15.38 लाख रुपये कर दी। अदालत ने बीमा कंपनी की ओवरलोडिंग संबंधी दलील स्वीकार नहीं की।

Jharkhand24 Admin

चार महीने का स्टाइपेंड लंबित, रिम्स डेंटल के इंटर्न डॉक्टरों ने तीन घंटे रोका काम

रांची में रिम्स डेंटल हॉस्पिटल के इंटर्न डॉक्टरों ने बकाया स्टाइपेंड के विरोध में करीब तीन घंटे पेन-डाउन हड़ताल की। निदेशक के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

Jharkhand24 Admin

पलामू प्रमंडल में पढ़ाई से वंचित छात्रों का सर्वे करेगा एनपीयू, इवनिंग कक्षाओं की योजना

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय ने पलामू, गढ़वा और लातेहार में आदिवासी, गरीब तथा कामकाजी छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों का सर्वे करने की पहल की है।

Jharkhand24 Admin

साहिबगंज में धीमी गति से घट रही गंगा, दियारा के कई इलाके अब भी जलमग्न

साहिबगंज में गंगा खतरे के निशान से 1.30 मीटर ऊपर बह रही है। शहरी मोहल्लों में सफाई शुरू हुई है, जबकि दियारा क्षेत्र में पानी और पशु चारे की समस्या बनी हुई है।

Jharkhand24 Admin

साहिबगंज के सरकारी अस्पतालों में डिस्चार्ज के समय मिलेगा नवजात का जन्म प्रमाण-पत्र

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सरकारी अस्पतालों में जन्मे सभी बच्चों को छुट्टी के समय जन्म प्रमाण-पत्र देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Jharkhand24 Admin

खदान बंदी और प्रभावित क्षेत्रों के विकास के मॉडल का पोलैंड-जर्मनी में अध्ययन करेगा झारखंड

झारखंड के दो आईएएस अधिकारी 19 सितंबर से एक अक्टूबर तक पोलैंड और जर्मनी का दौरा कर खदान बंदी, पर्यावरण बहाली और खनन प्रभावित क्षेत्रों के आर्थिक विकास की व्यवस्थाओं का अध्ययन करेंगे।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें