राजमहल के डेढ़गामा में आंगनबाड़ी केंद्र जलमग्न, सहायिका के घर चल रहीं गतिविधियां
साहिबगंज के डेढ़गामा गांव में केंद्र संख्या 709 के आसपास तीन से चार फीट बाढ़ का पानी जमा है। बच्चों की सुरक्षा और सेवाओं की निरंतरता के लिए वैकल्पिक स्थान पर संचालन शुरू किया गया है।