बीआईटी सिंदरी के कई हॉस्टल मेस बिना फूड लाइसेंस मिले, जांच में प्रतिबंधित रंग के इस्तेमाल का दावा
धनबाद उपायुक्त को मिली शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीआईटी सिंदरी के मेस का औचक निरीक्षण किया। विभाग के अनुसार, कई मेस में लाइसेंस और स्वच्छता से जुड़ी कमियां मिलीं।