देवघर में पांच साल बाद रेशम उत्पादन दोबारा शुरू करने की तैयारी, 60 कारीगरों को मिलेगा काम
झारक्राफ्ट की शिल्पग्राम इकाई में दुर्गा पूजा के बाद पायलट परियोजना शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत कोकून से धागा और रेशमी उत्पाद बनाए जाएंगे तथा 60 प्रशिक्षित कारीगरों को काम से जोड़ा जाएगा।