झारखंड24 विशेष

रांची की खबरें

रांची जिले की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय हलचल।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

झारखंड में 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 7 अक्टूबर को वज्रपात और तेज हवा के आसार

झारखंड में 5 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां शुरू होने का अनुमान है। 7 अक्टूबर को कई इलाकों में वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Jharkhand24 Admin

रांची में पीडीएस दुकानदारों का अल्टीमेटम, त्योहार से पहले बकाया कमीशन भुगतान की मांग

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने रांची की राज्यस्तरीय बैठक में बकाया कमीशन, अलग सर्वर और ग्रेन एटीएम से जुड़ी चिंताएं उठाईं।

Jharkhand24 Admin

साउथेम्प्टन में दाखिले के लिए चयनित छात्र की 39.76 लाख रुपये की छात्रवृत्ति जारी करने का आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने कांके निवासी छात्र सनत झा की स्वीकृत छात्रवृत्ति राशि 5 अक्टूबर तक जारी करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।

Jharkhand24 Admin

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत, 21 आवेदनों की सुनवाई के बाद 11 बंदियों को राहत

रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में गांधी जयंती पर जेल अदालत, विधिक जागरूकता और चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। जेल अदालत में 21 आवेदन आए, जिनमें 11 बंदियों को रिहाई का लाभ मिला।

Jharkhand24 Admin

रातू में 19 साल से बेकार पड़ा 60 लाख का पुल, एक छोर पर अब भी पहुंच पथ नहीं

रांची के रातू प्रखंड स्थित चितरकोटा छोटकाटोली में करीब 19 वर्ष पहले बना पुल दूसरे छोर पर पहुंच पथ नहीं होने के कारण आवागमन के काम नहीं आ रहा है।

Jharkhand24 Admin

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण में 7.19 लाख से अधिक नए नाम के आवेदन

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान नाम जोड़ने के लिए 7,19,764 और विवरण सुधारने के लिए 4,73,609 आवेदन मिले हैं। अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित होनी है।

Jharkhand24 Admin

रांची नगर निगम के पांच जोनल कार्यालय शुरू, स्थानीय स्तर पर मिलेंगी नागरिक सेवाएं

रांची नगर निगम ने पांच जोनल कार्यालय खोले हैं। निगम के अनुसार, इससे प्रमाणपत्र, शिकायत और दूसरी नागरिक सेवाओं के लिए मुख्यालय पर निर्भरता घटेगी।

Jharkhand24 Admin

रांची के करमटोली, अरगोड़ा और हरमू फ्लाईओवर के टेंडर फाइनल, कार्यादेश की तैयारी

रांची में तीन प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए कंपनियों का चयन और दर पर बातचीत पूरी हो गई है। कार्यादेश जारी होने के बाद निर्माण शुरू होने की संभावना है।

Jharkhand24 Admin

झारखंड के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में करीब चार साल से प्रतिकुलपति के पद खाली

प्रतिकुलपति नहीं होने से स्नातक डिग्रियों पर हस्ताक्षर और कई शैक्षणिक-प्रशासनिक जिम्मेदारियां कुलपतियों को संभालनी पड़ रही हैं। नियुक्ति के लिए आवेदन पहले ही मंगाए गए थे।

Jharkhand24 Admin

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा और विनय के पार्थिव शरीर आज पहुंचेंगे झारखंड

वियतनाम के दा-लाट शहर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रांची के राजा कुमार वर्मा और जमशेदपुर के विनय राय के पार्थिव शरीर शनिवार को झारखंड लाए जाएंगे।

Jharkhand24 Admin

झारखंड के 540 कल्याण छात्रावासों में भोजन व्यवस्था की तैयारी, जिलों को एजेंसी चुनने का निर्देश

कल्याण छात्रावासों के 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों को तीन समय भोजन देने की योजना है। एजेंसी चयन के लिए जिलों को इसी माह टेंडर प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

Jharkhand24 Admin

रांची के 20 प्रमुख स्थानों पर बन रहे आधुनिक पुलिस पोस्ट, हर समय मदद और निगरानी पर जोर

रांची के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीएसआर फंड से आधुनिक पुलिस पोस्ट बनाए जा रहे हैं। इससे पुलिस की नियमित मौजूदगी बढ़ने के साथ यातायात और विधि-व्यवस्था संभालने वाले कर्मियों को मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें