झारखंड24 विशेष

ताज़ा खबरें

झारखंड के हर जिले से अभी की नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

बोकारो स्टील प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में आग, आधे घंटे में पाया गया काबू

ब्लास्ट फर्नेस-1 के स्लैग ग्रेनुलेशन सेक्शन में K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट आग से क्षतिग्रस्त हो गए। प्रबंधन के अनुसार मुख्य इकाइयों का संचालन और उत्पादन सामान्य है।

Jharkhand24 Admin

जीएसटी काउंसिल में झारखंड ने कोयले पर 5% वैट लगाने की अनुमति मांगी

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कोयले को जीएसटी से बाहर रखने, पुराने बकाये के समाधान और खनिज उत्पादक राज्यों के लिए अतिरिक्त सहायता की मांग उठाई।

Jharkhand24 Admin

जेलों में रिक्त पदों की भर्ती में देरी पर हाईकोर्ट नाराज, गृह सचिव और जेएसएससी सचिव से जवाब तलब

झारखंड हाईकोर्ट ने जेलों के खाली पद भरने में देरी पर गृह सचिव और जेएसएससी सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 अक्टूबर तक स्पष्टीकरण मांगा है।

Jharkhand24 Admin

सीएमपीएफओ के डीएचएफएल निवेश मामले की सीबीआई जांच का झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने सीएमपीएफओ की डीएचएफएल में फंसी 727.67 करोड़ रुपये की राशि से जुड़े मामले की जांच सीबीआई से कराने का निर्देश दिया है।

Jharkhand24 Admin

अखिल भारतीय पुलिस बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में संतोष बोबंगा ने जीता रजत पदक

हरियाणा के मधुबन में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एसआईएसएफ के हवलदार संतोष बोबंगा दूसरे स्थान पर रहे। बोकारो लौटने पर उनका सम्मान किया गया।

Jharkhand24 Admin

रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा पहुंचा, श्रद्धांजलि के बाद अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा पहुंचा। घर पर श्रद्धांजलि के बाद अंतिम यात्रा निकाली जानी है।

Jharkhand24 Admin

बंदगांव से सभी जिलों के राजस्व कार्यालयों में कैथी विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग

पश्चिमी सिंहभूम की जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति ने पुराने भूमि अभिलेखों के हिंदी अनुवाद और जिला स्तर पर सहायता काउंटर खोलने की मांग की है।

Jharkhand24 Admin

झारखंड के डीजीपी नियुक्ति नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य को पुनर्विचार के लिए एक सप्ताह

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के डीजीपी चयन एवं नियुक्ति नियमों को प्रथम दृष्टया पुराने न्यायिक निर्देशों के विपरीत बताया। राज्य सरकार ने नियमों की दोबारा समीक्षा करने की बात कही है।

Jharkhand24 Admin

देवघर की प्राची प्रिया को ‘नो योर लीडर’ कार्यक्रम में संसद भवन भ्रमण का अवसर

यूथ पार्लियामेंट स्पीच प्रतियोगिता में जिला और राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल करने के बाद आरडी बाजला कॉलेज की छात्रा प्राची प्रिया का राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए चयन हुआ।

Jharkhand24 Admin

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण के करीब 10 लाख दावे लंबित, समय बढ़ाने का आग्रह

विशेष गहन पुनरीक्षण के लंबित दावों के निपटारे की मौजूदा समयसीमा 14 अक्टूबर है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन आयोग से इसे 60 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया है।

Jharkhand24 Admin

कोडरमा में आयुष्मान योजना की समीक्षा, संदिग्ध कार्डों की जांच और लंबित मामलों के निपटारे का निर्देश

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने स्वास्थ्य अधिकारियों को आयुष्मान मित्रों के साथ प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने और पात्र लाभार्थियों के दस्तावेज समय पर पोर्टल पर अपलोड कराने को कहा।

Jharkhand24 Admin

गढ़वा की 53 पंचायतें टीबी मुक्त सूची में, मुखियाओं को आज मिलेगा सम्मान

स्वास्थ्य विभाग की सूची में गढ़वा जिले की 53 पंचायतों को टीबी मुक्त श्रेणी में चिह्नित किया गया है। इनमें 14 स्वर्ण, 20 रजत और 19 कांस्य श्रेणी में हैं।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें