झारखंड24 विशेष

ताज़ा खबरें

झारखंड के हर जिले से अभी की नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें।

12 खबरें इस पेज पर

जिले के अनुसार देखें

सोन और कनहर नदियों का जलस्तर बढ़ा, गढ़वा के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट

बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद गढ़वा प्रशासन ने सोन और कनहर नदी से सटे प्रखंडों को सतर्क किया है। अगले आठ से 12 घंटे संवेदनशील बताए गए हैं।

Jharkhand24 Admin

पलामू में खतरे के निशान से ऊपर बह रही सोन नदी, तटवर्ती इलाकों में हाई अलर्ट

हुसैनाबाद में सोन नदी खतरे के निशान से 208 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज की गई। प्रशासन ने नदी के बीच बसे क्षेत्र से लोगों को बाहर निकालकर निगरानी और माइकिंग बढ़ा दी है।

Jharkhand24 Admin

रामगढ़ से लापता जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो हजारीबाग से सकुशल बरामद

कैथा चौक के पास से मंगलवार रात पानेश्वर महतो को जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने की सूचना के बाद पुलिस ने रातभर छापेमारी की। बुधवार सुबह उन्हें हजारीबाग से सुरक्षित बरामद किया गया।

Jharkhand24 Admin

देवघर में JSSC CGL परीक्षा केंद्रों की तस्वीर और GPS लोकेशन मांगी गई

देवघर जिला शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों की स्पष्ट तस्वीर, GPS लोकेशन और निर्धारित विवरण 5 सितंबर तक जमा करने का निर्देश दिया है।

Jharkhand24 Admin

धनबाद में मैथन-पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ा, पानी की निकासी शुरू

लगातार बारिश और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से बढ़ी आवक के बीच मैथन और पंचेत डैम से पश्चिम बंगाल की ओर पानी छोड़ा जा रहा है। दोनों जलाशय फिलहाल खतरे के निशान से 10 फीट नीचे हैं।

Jharkhand24 Admin

कुड़ू की बड़की चांपी पंचायत में SIR पर जनसुनवाई, दावे और आपत्तियां सुनी गईं

लोहरदगा जिले की बड़की चांपी पंचायत में SIR से जुड़ी विसंगतियों, दावों और आपत्तियों पर अधिकारियों ने जनसुनवाई की तथा कर्मियों को समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए।

Jharkhand24 Admin

गढ़वा की 14 ग्रामीण सड़कों की स्थिति स्पष्ट, तीन को पीएमजीएसवाई-4 में जगह

जेएसआरआरडीए ने पलामू सांसद को करीब 61 किलोमीटर लंबी 14 प्रस्तावित ग्रामीण सड़कों की रोडवार स्थिति भेजी है। इनमें तीन सड़कें पीएमजीएसवाई-4 में शामिल हैं।

Jharkhand24 Admin

डीजीपी नियुक्ति मामले में झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताई चयन प्रक्रिया

राज्य सरकार ने अनुपालन हलफनामे में 2024 से तदाशा मिश्रा की नियुक्ति तक का घटनाक्रम रखा और कहा कि चयन लागू नियमों तथा उपलब्ध अधिकारियों के आधार पर हुआ।

Jharkhand24 Admin

चंदवा के केकराही में कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, ग्रामीणों ने कंधे पर शव पहुंचाया

लातेहार के केकराही गांव में कच्चा रास्ता बारिश के बाद कीचड़ में बदल गया। शव लेकर जा रही एंबुलेंस फंसने पर ग्रामीणों को उसे कंधे पर उठाकर गांव तक ले जाना पड़ा।

Jharkhand24 Admin

खूंटी के तीरंदाज सुधीर सांगा का साई हजारीबाग में प्रशिक्षण के लिए चयन

डूमरदगा गांव के छात्र सुधीर सांगा ने सीमित संसाधनों के बीच तीरंदाजी का अभ्यास जारी रखा। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के बाद अब उन्हें साई हजारीबाग में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का अवसर मिला है।

Jharkhand24 Admin

रांची के ग्रामीण इलाकों में बारिश से जलभराव, गेतलसूद डैम का रेडियल गेट खोला गया

अनगड़ा, रातू, चान्हो, सोनाहातू और राहे में लगातार बारिश से सड़कें और निचले इलाके प्रभावित हैं। गेतलसूद डैम से पानी छोड़े जाने के साथ लोगों को फाटकों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

Jharkhand24 Admin

पलामू में कोसीआरा-मोहम्मदगंज के बीच ट्रैक तक पहुंचा पानी, डाउन लाइन पर परिचालन रोका

भारी बारिश के बाद आहार का पिंड टूटने से पानी सोननगर-गढ़वा रोड रेलखंड तक पहुंच गया। रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर डाउन लाइन बंद कर ट्रैक की जांच शुरू की।

Jharkhand24 Admin

इलाका चुनें

अन्य जिलों की खबरें