झारखंड में 1,680 करोड़ रुपये की 10 अधूरी जलापूर्ति योजनाओं पर रोक, नई निविदा निकालेगा विभाग
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने पांच प्रमंडलों में लंबित 10 बहुग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का शेष काम नई निविदा से कराने का निर्णय लिया है। योजनाएं चाईबासा, चतरा, हजारीबाग, धनबाद और मधुपुर में चल रही थीं।